फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर शहर में 17 स्थानों पर लगेंगे बैरियर

Mon, 16 Feb 2015 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
काशी में महाशिवरात्रि पर जुटने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस शहर में 17 स्थानों पर बैरियर लगाएगी। लोगों को परेशानी से बचाने के लिए नो  व्हीकल जोन एवं कंटीजेंसी प्लान लागू किया गया है। वाहनों का डायवर्जन 16 फरवरी की रात नौ बजे से शुरू होकर 18 फरवरी की सुबह तक लागू रहेगा।
विज्ञापन


श्रद्धालु की भीड़ अधिक हो जाने पर पुलिस बल द्वारा बैरियर के सहारे भीड़ के दबाव को रोकने के लिए बैरिकेडिंग के बीच बीच में 20 से 25 मीटर की दूरी पर पांच फीट लंबाई के दोनों तरफ से उठाने वाले बैरियर लगाए जाएंगे।
 
ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रूट के लिए कंटीजेंसी रूट प्लान तैयार किया गया है। जिसके तहत बीएचयू से दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट से बाबतपुर, राजघाट से बीएचयू, राजघाट से बाबतपुर और बाबतपुर से सारनाथ मार्ग का निर्धारण किया गया है। इस मार्गों का प्रयोग आपात स्थिति में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें