फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्लेटफार्म नंबर एक से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। शनिवार से आधुनिक सुविधाओं वाली इस ट्रेन का संचालन कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अभी कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार से चलती है। सफाई व अन्य कार्यों के लिए ट्रेन के दरवाजे आधे घंटे तक बंद रहते हैं और यात्रियों को बिना टिन शेड वाले इस प्लेटफार्म पर खड़े होने दरवाजे खुलने का इंतजार करना पड़ता है। छाया और सीट की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को चटख धूप में परेशान होना पड़ता है। यात्रियों ने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
यात्रियों की इस परेशानी को अमर उजाला के पांच अप्रैल के अंक में ‘हाई स्पीड ट्रेन के यात्रियों को थर्ड क्लास सुविधा’ शीर्षक प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। मामला रेल मंत्रालय के संज्ञान में आया तो अधिकारियों से पूछताछ हुई। इसके बाद वंदे भारत को प्लेटफार्म नंबर एक पर लेने और इस दौरान आने वाली ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्म से चलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

रेल सूत्रों के अनुसार, योजना तैयार कर ली गई है और इसे जोन व मंडल की अनुमति भी मिल गई है। शनिवार से वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन प्लेटफार्म नंबर एक से किया जाएगा। इससे यात्रियों को खानपान के साथ ही वेटिंग हाल व अन्य सुविधाएं आसानी से मिल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें