फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे लंबे आरओबी के लिए 12 करोड़ जारी, काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर के सबसे लंबे कज्जाकपुरा रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के लिए शासन की ओर से 12 करोड़ रुपये जारी कर दिया गया है। बजट जारी होने के बाद इस आरओबी का काम शुरू कर दिया गया है। इसमें ट्रैफिक सर्वे और प्राथमिक नक्शा तैयार कर उसके निर्माण के लिए चिन्हांकन शुरू कर दिया गया है। रेलवे और सेतु निगम की संयुक्त रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई है। रिपोर्ट के स्वीकृत होने के बाद इसकी पाइलिंग आदि का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

करीब सवा किलोमीटर लंबा आरओबी भदऊ चुंगी से लेकर पुराने पुल तक बनेगा। यह उत्तर रेलवे के अंडर पास के साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे के कज्जाकपुरा को क्रास करेगा। दो लेन के पुल को सेतु निगम बनाएगा और रेलवे अपने हिस्से का काम करेगा। कज्जाकपुरा क्षेत्र में जीटी रोड के बाद भी अक्सर जाम लगा रहता है। राजघाट और पुराना पुल से सारनाथ तक ट्रकों की लंबी कतार लगने के कारण आवागमन घंटों बाधित रहता है। वर्ष 2017 से ही इस आरओबी निर्माण के लिए प्रयास किए जा रहे थे और वर्ष 2018 में इसका नए सिरे से प्रस्ताव शासन को भेजा गया। जनवरी 2019 में इस परियोजना को शासन ने मंजूरी दी और इसके निर्माण के 100.65 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट को स्वीकृत किया। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक संतराज ने बताया कि शासन की ओर से 12 करोड़ रुपये जारी हो गया है। जल्द ही पाइलिंग सहित अन्य भौतिक काम शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल सर्वे आदि का काम पूरा कर और रेलवे को भी रिपोर्ट भेज दी गई है।
लहरतारा चौकाघाट फ्लाईओवर के संशोधित बजट की मंजूरी के बाद निर्माण कार्य के लिए धनराशि जारी हो गई है। शासन से 46 करोड़ रुपये जारी होने के बाद फ्लाईओवर के निर्माण के लिए प्रस्तावित 171 करोड़ रुपये का बजट पूरा हो गया है। परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि शासन से बजट जारी होने के बाद काम तेज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें