पिंडरा। सत्र के पहले दिन किताबें व जूते पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए। परिषदीय विद्यालयों में सत्र प्रारंभ में कक्षा 2 व 3 की किताबें सोमवार को विभिन्न विद्यालयों में वितरित की गईं।
पिंडरा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सैरागोपालपुर में खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बच्चों को पुस्तकें वितरित की। साथ जूते में वितरित किए गए। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों को बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने के साथ स्कूल के शैक्षणिक वातावरण को बनाये रखने की अपील की। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक मनोज सिंह, सिद्धनाथ सिंह, वेदप्रकाश सिंह, रामाश्रय समेत अनेक अभिभावक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं क्षेत्र के समोगरा, जमापुर, फूलपुर, पिंडरा, मंगारी, संधोरा, गरथवा, हिरामनपुर, पिंडराई, बाबतपुर, रमईपट्टी समेत अनेक प्राथमिक विद्यालयों में पुस्तकें व जूता तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में केवल जूते का वितरण प्रथम किया गया।
क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक, जूनियर विद्यालयों के साथ ही यूपी बोर्ड द्वारा संचालित इंटर कॉलेज व अन्य निजी विद्यालय के नए सत्र की शुरुआत सोमवार से हो गई। प्राथमिक विद्यालय नरोत्तमपुर, पनियरा, असवारी, कचनार राजातालाब आदि गांव में ग्राम प्रधानों ने प्रधानाचार्य के साथ बैठक कर विद्यालयों में अधिक से अधिक नामांकन करने पर जोर दिया गया। गंगापुर इंटर कॉलेज गंगापुर में प्रधानाचार्य डॉ श्री प्रकाश सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज जक्खिनी में प्रधानाचार्य डॉ. रामाश्रय शुक्ला ने छात्रों और शिक्षकों को नए सत्र की शुभकामनाएं दी। सरदार पटेल इंटर कॉलेज बढ़ैनी, श्रद्धा इंटरमीडिएट कॉलेज राजातालाब, चमेला देवी बालिका विद्यालय बिरसिंहपुर आदि विद्यालयों में काफी चहल-पहल रही।