फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अप्पा जी’ की याद में अस्सी घाट पर ‘द लीजेंड्स’

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। म्यूजिक टैलेंट शो के जन्मदाता गजेंद्र सिंह ‘द लीजेंड्स’ के माध्यम से संगीत के क्षेत्र की हस्तियों को याद कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने देश के विभिन्न शहरों में मेगा लाइव शो की शुरुआत की है। पहला कार्यक्रम सुप्रसिद्ध ठुमरी गायिका पद्मभूषण गिरिजा देवी (अप्पा जी) को समर्पित है। 3 मार्च को भोपाल के बाद अब दूसरा शो 24 मार्च को अस्सी घाट पर किया जा रहा है। इसे लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। इसमें ‘अप्पा जी’ पर एक छोटी फिल्म भी दिखाई जाएगी। विभिन्न हस्तियों के ‘अप्पा जी’ के प्रति उद्गार भी सुनने को मिलेंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला कार्यालय पहुंचे डायरेक्टर-प्रोड्यूसर गजेंद्र सिंह ने बताया कि संगीत को समृद्ध करने वाली हस्तियों को याद करना हम सबका फर्ज होना चाहिए। साईंबाबा टेलीफिल्म के वेंचर अर्टिस्ट 440 की ओर से ‘द लीजेंड्स’ लाइव सीरीज का शुभारंभ किया गया है। इसके जरिए प्रतिवर्ष संगीत क्षेत्र की एक हस्ती जैसे बिस्मिल्ला खां, पंडित रविशंकर, उस्ताद जाकिर हुसैन, लता मंगेशकर को समर्पित लाइव शो विभिन्न शहरों में किया जाएगा। ताकि लोग उनके बार में जान सकें और श्रद्धांजलि दे सकें। यही हम सबका उनके प्रति समर्पण होगा।
लाल किले पर होगा ग्रैंड फिनाले ट्रिब्यूट
गजेंद्र सिंह ने बताया किया इस ट्रिब्यूट सीरीज की शुरुआत गिरिजा देवी ‘अप्पा जी’ से की गई है। भोपाल में 3 मार्च को सफलता पूर्वक एक बड़ा शो आयोजित किया गया। इसके बाद वाराणसी, फिर मुंबई और अंत में दिल्ली के लाल किले में ‘द लीजेंड्स: गिरिजा देवी’ का ग्रैंड फिनाले होगा। दिल्ली में हरिहरन से लेकर कई बड़ी हस्तियां अपनी प्रस्तुतियों से ‘अप्पा जी’ को याद करेंगे। इसी तरह से प्रत्येक हस्ती के लिए कम से कम चार शहरों में मेगा आयोजन होंगे।
विज्ञापन

गिरिजा देवी का हमेशा मिला आर्शीवाद
गजेंद्र सिंह बताते हैं कि अप्पा जी से बड़ा लगाव था। उनके आशीर्वाद से ही इतने बड़े म्यूजिक संसार में अपार सफलता मिली। सा रे गा मा म्यूजिक एकेडमी के लिए उनका निरंतर आशीष मिलता रहा। वह लगातार दिशा-निर्देश देती रहती थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें