फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत के प्रति रहे सजग, दूसरों को भी करें जागरूक

Fri, 01 Mar 2019 02:18 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स की ओर से गुरुवार को आयोजित अपराजिता स्वास्थ्य सजगता कार्यक्रम में नर्सिंग छात्राओं से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया गया। सुंदरपुर स्थित संतुष्टि इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराधा खन्ना ने अपने साथ-साथ दूसरों को भी बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने को कहा।
विज्ञापन



बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की पूर्व अध्यक्ष प्रो. अनुराधा खन्ना ने छात्राओं को दिनचर्या और खानपान में सुधार लाने का सुझाव दिया। मासिक धर्म की किन परिस्थितियों को गंभीरता से लेना चाहिए और किन परिस्थितियों को सामान्य तौर पर लिया जा सकता है, इसके बारे में विस्तार से बताया। कहा कि दौड़भाग भरी जिंदगी में कामकाज के साथ सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

हीमोग्लोबिन सामान्य रखने के लिए हरी सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन करें। संतुष्टि इंस्टीट्यूट की निदेशक डॉ. रितु गर्ग ने भी छात्राओं को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के कारण और बचाव के बारे में बताया। उन्होंने नारी स्वास्थ्य को लेकर चलाए जा रहे अपराजिता अभियान की सराहना की। छात्राओं को नारी सशक्तीकरण जैसी मुहिम में बढ़चढ़कर भागीदारी का संकल्प भी दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें