फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले के विरोध में ‘जनाजा-ए-पाकिस्तान मार्च’

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुई घटना के विरोध में विशाल भारत संस्थान और बाल संसद के संयुक्त संयोजन में रविवार को हुकुलगंज स्थित वरुणानगरम कॉलोनी से ‘जनाजा-ए-पाकिस्तान मार्च’ निकाला गया।
विज्ञापन

आतंकियों के समूल नाश के उद्देश्य से निकाले गए मार्च को पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बालक दास ने हरी झंडी दिखाई। जनाजे के आगे छह वर्षीय सुभाषवादी नेता दक्षिता भारतवंशी पिंड लेकर चल रही थी। पीछे लोग नारेबाजी करते चल रहे थे। जनाजा मार्च चौकाघाट तक गया। वहां महंत बालक दास के निर्देशन में दक्षिता भारतवंशी व नाजनीन अंसारी ने जनाजे में आग लगाई। महंत ने कहा कि देश के दुश्मनों के साथ किसी तरह की रियायत नहीं की जानी चाहिए। संस्थान के संस्थापक डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने मसूद अजहर और हाफिज सईद को इस्लाम का दुश्मन बताया। मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने कहा कि अगर पाकिस्तान जिंदा रहा तो इंसानियत मर जाएगी। अन्य वक्ताओं में मोहम्मद अजहरुद्दीन, अर्चना भारतवंशी, खुशी रमन ने विचार व्यक्त किए। मार्च में डॉ. मृदुला जायसवाल, नजमा परवीन, धनंजय यादव, अब्दुल मजीद आदि मौजूद रहे।
तिब्बती छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च
केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान की स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला। मार्च हवेलिया और संग्रहालय होते वापस संस्थान पहुंचा, जहां शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए दीप जलाए गए। इसमें चेवांग दोरजे, टशी नामग्याल, छंबा लुंदुप, पहुंचुक ठिनले आदि शामिल रहे। उधर, खेल विभाग के अधिकारियों व कोचों ने सिगरा स्थित मैदान में बैठक की। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंद्रमौली पांडेय की अध्यक्षता में सभी ने शहीद जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

शहीदों के लिए किया रक्तदान
उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ की ओर से शहीदों की याद में रक्तदान किया गया। साथ ही 102 यूनिट रक्तदान करने वाले सत्यप्रकाश आर्य को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मेयर मृदुला जायसवाल रहीं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ, घनश्याम सेठ, शिवशंकर सेठ आदि मौजूद रहे। उधर, नदेसर स्थित राजेश्वरी देवी मंदिर पर उम्मीद की किरण फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने 35 यूनिट रक्तदान किया। इस दौरान बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एसके सिंह, आशुतोष, रजनी आदि मौजूद रहे।
कराची पर चढ़ाई की पीएम से की अपील
युवजन सभा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के बैनर तले ‘नरेंद्र मोदी पाकिस्तान चलो’ के पोस्टर जारी किए गए। जिलाध्यक्ष हरीश मिश्रा ने कहा कि पुलवामा में शहीद हुए जवानों की मौत का बदला लेने के लिए वाराणसी की जनता की तरफ से उनकी अपील है कि पीएम मोदी कराची पर चढ़ाई का ऐलान करें। एक-एक नौजवान उनके साथ है। इस दौरान रोशन कुमार, रंजीत सेठ, रवींद्र वर्मा, देवी प्रसाद, शाकिर अली आदि मौजूद रहे। उधर, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव रिजवान खान और व्यापार सभा के प्रदेश सचिव रमाकांत जायसवाल के नेतृत्व में मैदागिन चौराहे से कैंडल मार्च निकाला गया। नारेबाजी करते हुए गाय घाट पहुंचे, जहां दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें आशुतोष सिन्हा, कार्तिक मल्होत्रा, विनोद सोनकर, आशुतोष गुजराती, जयदीप साहनी, दीपक चौबे आदि मौजूद रहे।
गिरजाघरों ने लगाए ब्लैक रिबन
गिरजाघरों में ब्लैक रिबन लगाकर प्रार्थना सभा की गई और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सेंट मैरिज चर्च के फादर विजय शांति राज, पूर्व यूथ अध्यक्ष दीपक कुमार, दीना नाथ जैसवार, पैटसी डेविड, शिवपाल शर्मा, लाल गिरजाघर के सेक्रेटरी, विजय दयाल, पास्टर संजय दान, तेलियाबाग चर्च के विशाल ल्युक, सेंट पाल चर्च के पास्टर सैम जोसवा सिंह आदि मौजूद रहे। गिरधरपुर स्थित चौरामाता मंदिर से पिसौर पुल तक ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व मायापति यादव ने किया। न्यू तेजस्वनी सामाजिक संस्था की अध्यक्ष ज्योति जायसवाल के नेतृत्व में सिगरा स्थित शहीद उद्यान में श्रद्धांजलि सभा की गई। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयों ने लंका स्थित जानकी बाग कालोनी में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। आल इंडिया हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड ने 18 फरवरी को अखिल भारतीय व्यापार संघ द्वारा भारत बंद के आह्वान का समर्थन किया।
साहित्यिक संगठनों ने किया काव्य पाठ
काशी की ख्यात उद्गार साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था ने श्रद्धांजलि संध्या का आयोजन किया, जिसमें कवियों एवं साहित्यकारों ने काव्य पाठ किया। देश में हिंसा एवं आतंकवाद की निंदा की गई। इस दौरान योगेंद्र नारायण चतुर्वेदी, डॉ. लियाकत अली, हर्षवर्धन, चंद्रप्रकाश सिंह, राधेश्याम तिवारी, संतोष श्रीवास्तव, मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे। वहीं, मदरसा जामिया रहमानिया मदनपुरा के प्रबंधक हामिद हिलमी ने पुलवामा में बुजदिलाना हमले की पुरजोर मुजम्मत की। कहा कि वह देश के लिए कुर्बानी देने वालों के परिवारों के साथ हैं।

शहीदों को दी श्रद्धांजलि
वाराणसी। आतंकवाद विरोधी संकल्प अभियान के क्रम में रविवार को मिंट हाउस नदेसर स्थित विवेकानंद की मूर्ति के नीचे शहीद सैनिकों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा की हुई। भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि व जिले के अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के संयुक्तनेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की ललकार नहीं बचेगा पाकिस्तान’ जैसे नारे लगाए। प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने विचार व्यक्त किए। सभा में राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, विधायक सुरेंद्र सिंह, डॉ. अवधेश सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, रवींद्र जयसवाल, सुभाष गुप्ता, रामगोपाल मोहले, डॉक्टर शिवनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें