फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा को अविरल बनाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर/ऊंज। गंगा को निर्मल और स्वच्छ बनाने में जहां सरकार जी जान से जुटी हुई है वहीं अन्य संगठन भी इसमें पीछे नहीं है। काशी से 11 मई को निकली गंगा जन जागरण यात्रा सोमवार को जिले में पहुंची। सेमराध में यात्रा संयोजक विष्णु मिश्र के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान गंगा को निर्मल एवं अविरल बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी चंद्रशेखर के नेतृत्व में काशी के दशाश्वमेध घाट से निकली गंगा स्वच्छता जनजागरण यात्रा का सेमराध नाथ में सोमवार शाम पांच बजे पदार्पण हुआ। यात्रा के सेमराध पहुंचने पर विष्णु मिश्रा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जनजागरण गोष्ठी कल्पकुटी आश्रम के प्रांगण में आयोजित किया गया। विष्णु मिश्रा ने कहा कि आरएसएस भारत व राष्ट्रवाद की जीवनधारा है। इसको संरक्षित करना एवं सबल बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने गंगा में कचरा न फेंकने, कपड़े साफ न करने, प्लास्टिक आदि न फेंकने का आह्वान किया। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने गंगा की मां से तुलना करते हुए उसकी सेवा करने और स्वच्छ रखने का उपस्थित सैकड़ों लोगों को संकल्प दिलाया। इसके पश्चात मां गंगा का विधि विधान से पूजन और महा आरती की गई। मौके पर ग्राम प्रधान रामबली सिंह, रविशंकर पांडेय, देवीप्रसाद यादव, अजय सिंह, आलोक, सुनील , रामकीर्तन सिंह, अमलदार सिंह, विनोद मिश्रा, राजेंद्र यादव, रामविलास यादव, राजितराम यादव, कल्लन सिंह, करुणाशंकर दास, जगदंबा शुक्ला, संजय दुबे, पंकज सिंह आदि रहे। यात्रा का इसके पूर्व महाराजगंज इलाके के भवानीपुर, भोगांव, गोपीगंज, जंगीगंज, समेत अन्य बाजारों में भी स्वागत किया गया। इस मौके पर श्रीकांत दुबे, लक्ष्मी शंकर मिश्रा, सूर्य प्रकाश चौबे, अरुण दुबे, आशीष दुबे, दीपक तिवारी, साहब दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें