फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान में दुरुस्त कराएं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही/चौरी/दुर्गागंज। रमजान को लेकर सोमवार को भदोही कोतवाली, चौरी पुलिस चौकी और दुर्गागंज थाने में शांति समिति की बैठकें हुई। इसमें बिजली-पानी और साफ-सफाई की समस्याएं उठाई गईं तो अधिकारियों ने निराकरण का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

भदोही कोतवाली में हुई बैठक में अंधाधुंध विद्युत कटौती, लोकल फाल्ट, जर्जर तारों और पेयजल संकट का मुद्दा छाया रहा। एसडीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि लोकल फाल्ट दूर करने की व्यवस्था कराएं ताकि रोजेदारों दिक्कत न हो। सीओ पवन कुमार ने कहा किसी भी शिकायत के लिए संबंधित अधिकारी को जरूर अवगत कराएं ताकि कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पुलिस सुरक्षा, सौहार्द कायम करने के लिए तत्पर है। संचालन कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय सोनकर, दिलीप गुप्ता, हाजी अब्दुल हादी, विनीत बरनवाल, करुणाशंकर दूबे, प्रिंस गुप्ता, अख़्तर खां, भरत जायसवाल, गिरधारी जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, जयशंकर पाल, शमशुद्दीन अंसारी, दीनानाथ सोनकर, रमेश प्रजापति, हन्नान अंसारी, सुजीत यादव, साबिर खां, अजय सिंह आदि मौजूद थे।
चौरी चौकी में हुई बैठक में व्यापारियों ने कहा कि दानूपट्टी मार्ग पर सड़क पर पानी बह रहा है। इससे रोजेदारों को काफी परेशानी का सामना पड़ेगा। इसके अलावा बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई पर जोर दिया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार आर्या ने समस्या निदान के लिए एसडीएम सुनील कुमार यादव और ग्राम प्रधान राकेश सिंह से बात की। मौके पर चौकी प्रभारी विनायक राम जौहरी, मौलवी मंसूर आलम, आजाद मंसूरी, केशवलाल, शमशेर मंसूरी, बब्बू दुबे, महबूब आलम, सुड्डू दुबे, इस्लाम मंसूरी, अजय दुबे, वाजिद अली, अब्दुल लतीफ, रामचंद्र, कुर्बान अली, मुस्लिम, रेखा दुबे, राधेश्याम,नन्हे अंसारी आदि रहे। दुर्गागंज थाने में हुई बैठक में थाना प्रभारी छविनाथ सिंह ने व्यापारियों, ग्राम प्रधानों और मुस्लिमों से शांति पूर्वक रमजान मनाने के लिए कहा। इस मौके पर आरएल सिंह, शरद, श्याम बिहारी यादव, आलोक सिंह, महेंद्र, प्रदीप कुमार, दिनेश सिंह, मनोज दुबे, हरिशंकर, रामधनी बिंद, अकबर अली,गामा पांडेय, वफ़ाति अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें