चौबेपुर । चौबेपुर थाना क्षेत्र के बर्थराकला गांव के पास शुक्रवार की सुबह बालू लादकर तेज रफ्तार से जा रहे डंपर की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया। बिजली का खंभा सड़क के किनारे खड़ी दो बाइकों पर गिरा। इससे दोनो बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर स्कूली बस पर तार गिर गया। हालांकि तार टटने से सप्लाई बंद होने से बड़ा हादसा बच गया।
हादसे के बाद डंपर लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। खंभा टूटने से सड़क के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम लग गया। इस दौरान लोगों को सड़क जाम करने का प्रयास किया लेकिन पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया।