कोपागंज ।जिलाधिकारी द्वारा स्वच्छता मिशन के तहत गोंद लिए गए खुखंदवा गांव में काफी गरीब अभी तक शौचालय निर्माण कराने की सुविधा से वंचित हैं। इस गांव में सभी लोगों के शौचालयों के निर्माण पूरा कराने की डीएम इद्वारा दी गई समय सीमा रविवार को बीत गई। गांव में पहले बने पुराने शौचालयों को रंगवा पुतवा कर नया बनाने की कवायद की जा रही है। कोपागंज गांव का खुखुंदवा गांव 3000 की आबादी वाला है।
कोपागंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत खुखुंदवा गांव को जिलाधिकारी द्वारा गोंद लिया गया है। जिलाधिकारी ने अन्य विकास कार्यो के अलावा इस गाँव को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए पूर्व में 36 और वर्तमान में 160 शौचालय स्वीकृत किए गए हैं। इसके लिए 19 लाख बीस हजार रूपये की क़िस्त भी विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। इसके बाबजूद शौचालयों की स्थिति काफी ख़राब है। इस स्थिति को देखते हुए 23 मार्च 2018 को डीएम ने गांव का निरीक्षण किया था। उन्होंने 25 मार्च तक सभी शौचालयों को पूर्ण करने का निर्देश दिया था। इसके बाबजूद जरुरत मंदों को शौचालय न देकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा बने शौचालयों पर जबरदस्ती पुताई करा स्लोगन लिखा उसको बना दिखाया जा रहा है।वही अधिकतर लोगों का कहना है कि उनको फिर से धन देने की बात कहकर पूर्व में बने शौचालयों पर रंगाई पोताई कराने का खेल चल रहा है।गांव के रामाधार ,अमन ,फूलचंद ,केवंती मूरत श्याम गोविन्द ,ज्ञांती देवी ,संतोष ,विनोद शिव नारायण तथा शकुंतला सहित सैकड़ों गरीब अभी शौचालय से वंचित हैं। गांव वालों की शिकायत है कि सरकार के महत्वाकांछी स्वच्छता मिशन के तहत गाँवो को ओ डी एफ घोषित करने के प्रयास को ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी और प्रधान ही पलीता लगाने में लगे हैं।