फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्पवर्षा कर हुआ संत निरंजन दास महाराज का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डेरा सच्चखंड बल्लां के गद्दीनशीन संत निरंजन दास अपने अनुयायियों के साथ सोमवार को काशी पहुंचे। कैंट रेलवे स्टेशन पर शाम छह बजे संत रविदास के गगनभेदी जयकारों के बीच दो हजार से अधिक रविदासियों को लेकर बेगमपुरा एक्सप्रेस पहुंची। संत निरंजन दास महाराज की अगुवाई में अनुयायियों का जत्था कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरा तो स्वागत में ढोल नगाड़े गूंज उठे। अनुयायियों ने पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया। जबरदस्त भीड़ के कारण स्टेशन से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया में धक्कामुक्की जैसे हालात रहे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को लेकर आई बेगमपुरा एक्सप्रेस सुबह 11:50 के बजाय छह घंटे की देरी से छह बजकर 12 मिनट पर कैंट पहुंची। 24 बोगियों वाली ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म नंबर आठ पर रुकी तो पूरा प्लेटफार्म संत रविदास के जयकारे से गूंज उठा। पंजाब पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस के साथ सेवादारों के घेरे में संत निरंजन दास ट्रेन से बाहर आए। संत के दर्शन के लिए पूरा प्लेटफार्म श्रद्धालुओं से भरा हुआ था। सर्कुलेटिंग एरिया में संत निरंजन दास महाराज ने श्रद्धालुओं से सेवा भाव का आह्वान किया। इसके साथ ही विश्व में शांति, एकता, सद्भाव के लिए प्रार्थना की गई।
इसके बाद 6:45 बजे संत का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच सीरगोवर्धन के लिए रवाना हुआ। भक्तों को रविदास मंदिर ले जाने के लिए 40 से अधिक बसों को लगाया गया था। कैंट स्टेशन पर स्वागत करने वालों में जनरल सेक्रेटरी सतपाल विरदी, ट्रस्टी केएन सरोवा आदि मौजूद थे। संत निरंजन दास के साथ हालैंड, इंग्लैंड, अमेरिका, नीदरलैंड, कनाडा समेत पंजाब, हरियाणा, जालंधर आदि के अनुयायी पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें