फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनी दौरे पर आज काशी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे काशी पहुंचेंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी प्रोटोकाल के अनुसार वह यहां सवा 22 घंटे रहेंगे। विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा के साथ ही वह पार्टी पदाधिकारियों, प्रबुद्धजनों से मुलाकात करेंगे। सांसद उदितराज के साथ कनाडा के संसदीय दल से भी मुख्यमंत्री मिलेंगे। निवेश सहित अन्य पहलुओं पर बातचीत होगी।
विज्ञापन

प्रोटोकाल के मुताबिक मुख्यमंत्री आजमगढ़ से गुरुवार की दोपहर 3:35 बजे हेलीकाप्टर से वाराणसी पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से सर्किट हाउस जाएंगे। इसके बाद शाम सात बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। शाम 7 बजे से 7:45 बजे तक सीएम दिल्ली के भाजपा सांसद उदितराज के साथ कनाडा के संसदीय दल से वार्ता करेंगे। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार को सुबह दस बजे वह मंडलायुक्त सभागार पहुंचेंगे। यहां विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। साढ़े बारह बजे तक समीक्षा बैठक के बाद सीएम वापस सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 12:35 से 1:15 तक का समय आरक्षित रखा गया है। इस दौरान वह पार्टीजनों से मुलाकात कर सकते हैं। 1:15 बजे मुख्यमंत्री का काफिला यहां से बाबतपुर एयरपोर्ट रवाना होगा। 1:50 बजे मुख्यमंत्री बाबतपुर से नई दिल्ली रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें