फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद के लिए सीधी विमान सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से अहमदाबाद के लिए सीधी विमान सेवा की शुरुआत बृहस्पतिवार से की गई। स्पाइस जेट के विमान को डीजीसीए (नागर विमानन निदेशालय) की सहमति मिलने के बाद यह सेवा शुरू की गई। स्पाइस जेट की उड़ान संख्या एसजी 971 अहमदाबाद से सुबह 7:30 बजे चलकर निर्धारित समय से 10 मिनट पहले सुबह 9:05 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा। इस विमान से 165 यात्री आए। विमान को रनवे पर वाटर कैनन सैल्यूट देकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

विमान के एप्रन एरिया में पहुंचने पर एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार राय के नेतृत्व में एयरपोर्ट के अधिकारियों ने यात्रियों की अगवानी की। इनमें सहायक महाप्रबंधक कार्गो एसके चौहान, डिप्टी कमाडेंट सुब्रत झा, टर्मिनल मैनेजर संतोष चौबे, वरुण सिंह, विजय मिश्र सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। यही विमान जीएस 972 बनकर दिन में 9:55 बजे 166 यात्रियों को लेकर अहमदाबाद के लिए उड़ा जो 11:59 बजे अहमदाबाद पहुंचा।
यह विमान सेवा रविवार को छोड़कर प्रतिदिन संचालित होगी। इकॉनामी क्लास का यह बोइंग विमान 189 सीटर है। स्पाइस जेट के सेल्स मैनेजर राहुल सिंह ने बताया कि इसके संचालन से पूर्वांचल और गुजरात के व्यापारियों को लाभ होगा। इसका किराया भी लगभग 3600 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें