वाराणसी। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में करोड़ों रुपये के धोखाधड़ी करने के आरोपी कपसेठी निवासी पीयूष उर्फ सोनू सिंह को क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दुर्ग में संपत्ति कर अधिनियम के तहत दो मुकदमे दर्ज थे। वह पिछले कु छ दिनों से वाराणसी में रह रहा था।
कपसेठी थाना क्षेत्र के जगतीपुर निवासी सोनू सिंह पिछले कुछ सालों से दुर्ग में रहता था। इस दौरान उसने धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये कमाए। उसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। उसकी तलाश में छत्तीसगढ़ पुलिस दो दिनों से वाराणसी में थी। एसएसपी आरके भारद्वाज ने इस काम में क्राइम ब्रांच को लगाया था। मुखबिर की सूचना के बाद क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे कचहरी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में क्राइम ब्रांच के इंटेलीजेंस प्रभारी ओमनारायण सिंह, राकेश सिंह, तेज प्रताप आदि शामिल थे। छत्तीसगढ़ पुलिस ट्रांजिट रिमांड की कार्यवाही कर रही है।