फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी फॉग लाइट से लैस किए जाएंगे रेल इंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पिछले दिनों हुईं ट्रेन दुर्घटनाओं ने पूरे रेलवे को हिला दिया है। यही कारण है कि पदभार ग्रहण करते ही रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कोहरे का सीजन शुरू होने से पहले सभी रेल इंजनों में एंटी फॉग एलईडी लाइट लगाने के निर्देश दिया है। डीरेका में बनने वाले इंजनों में भी एंटी फॉग लाइट लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। आरडीएसओ (रिसर्च डिजाइंस एंड स्टैंडर्ड्स आर्गनाइजेशन) इसकी डिजाइन तैयार कर रहा है। यह फाइनल होते ही ट्रेनों में विशेष लाइट का इंस्टालेशन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

रेल दुर्घटनाओं के चलते जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। कोहरे के सीजन में ट्रेनों का परिचालन बड़ी चुनौती है। इस दौरान दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ने के साथ ही ट्रेनों की रफ्तार भी थम जाती है। इसको देखते हुए रेल मंत्रालय ने सभी इंजनों को एंटी फॉग एलईडी लाइट से लैस करने की योजना बनाई है। रेल मंत्री के आदेश के बाद आरडीएसओ को लाइट की डिजाइन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर रेल इंजन उत्पादन इकाइयों को भी सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है। यही नहीं, इंजनों में डी फॉगर ग्लास भी लगाए जाएंगे, जो कोहरे के दौरान दृश्यता कम होने पर सहायक साबित होंगे। डीरेका के मुख्य अभिकल्प इंजीनियर एके सिंह और उप महाप्रबंधक नितिन मेहरोत्रा ने बताया कि आरडीएसओ से डिजाइन फाइनल होते ही यहां इंजनों का उत्पादन इसी अनुरूप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें