फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरपुर में सरकारी जमीन पर हो रहा निर्माण, सो रहे जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू मौजा के सुंदरपुर मॉडल ग्राम में दो बीघे से अधिक सरकारी जमीन पर धड़ल्ले से कब्जा कर उस पर निर्माण कराया जा रहा है। नगर निगम, राजस्व विभाग और पुलिस की मिलीभगत से दीवार खड़ी कर छत ढाली जा रही है लेकिन जिम्मेदार आंखें मूंदे पड़े हैं। इस सरकारी जमीन पर कब्जा अधिकारियों की बेपरवाही का जीता-जागता नमूना है।
विज्ञापन

सुंदरपुर मॉडल ग्राम के आराजी नंबर 1561 मौजा बीएचयू की इस जमीन पर राजस्व विभाग ने अपने आदेश में साफ किया है कि यह जमीन किसी को आवंटित नहीं की गई है। 18 अप्रैल को तत्कालीन एसडीएम सदर ने लंका पुलिस के सहयोग से काम रोकने के निर्देश भी दिए थे। मई में काम तो रुका लेकिन फिर निर्माण शुरू हो गया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुलिस और राजस्व विभाग की मिलीभगत से सरकारी जमीन पर बेरोक-टोक अवैध ढंग से निर्माण कराया जा रहा है। नगर निगम के अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए हैं। विडंबना यह है कि जिला प्रशासन एक ओर सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों की सूची बना रहा है, दूसरी ओर धड़ल्ले से कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें