फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में बीए एलएलबी की सीटें फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में विभिन्न संकायों में चल रही काउंसलिंग में अभ्यर्थियों की भीड़ हर दिन बढ़ती जा रही है। सोमवार को जहां विधि संकाय में एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में 152 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया वहीं बीए एलएलबी के पंचवर्षीय पाठ्यक्रम की सभी 70 सीटों पर प्रवेश पूरा हो चुका है। उधर बीएससी आनर्स बायो ग्रुप में विशेष वर्ग के 39 अभ्यर्थियाें की काउंसलिंग की गई।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में चल रही विधि संकाय में एलएलबी तृतीय वर्ष पाठ्यक्रम के लिए 237 को बुलाया गया था, जिसमें 152 ने भाग लिया। इसमें आर्थोपेडिकली हैंडीकेप्ट 35 पीसी रैंक तक, विजुअली इम्पेयर्ड 70 पीसी रैंक, हियरिंग इम्पेयर्ड 70 पीसी रैंक तक तथा जनरल 198 रैंक तक बुलाए गए थे। इसमें 152 की काउंसलिंग हुई और शाम तक सभी पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई। सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इन सभी अभ्यर्थियों को 11 जुलाई की शाम तक फीस जमा करना जरूरी है। एलएलबी की काउंसलिंग 14 जुलाई तक चलेगी। उधर विज्ञान संस्थान में पांच दिन से चल रही बीएससी आनर्स मैथ की काउंसलिंग में बुलाए गए 2869 अभ्यर्थियों में 1140 की काउंसलिंग करने के बाद सूची जारी कर दी गई। जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए आफर मिला है, उन्हें 11 जुलाई तक फीस जमा करना होगा, इसके बाद उसी दिन शाम को दूसरी जारी कर दी जाएगी। बायोग्रुप में विशेष वर्ग के अभ्यर्थियों में आर्थोपेडिकली हैंडीकैप्ड 5.88 पीसी रैंक, दृष्टि बाधित 113 पीसी रैंक, हियरिंग इम्पेयर्ड 99 पीसी रैंक की काउंसलिंग हुई। इसमें 97 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिसमें 39 शामिल हुए। सभी का नाम परीक्षण के लिए बीएचयू की ओर से गठित मेडिकल बोर्ड को भजा दिया गया है। बताया कि 11 जुलाई से बीएससी बायो जनरल की काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें