फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15वें वित्त आयोग की टीम बनारस में कर रही भ्रमण, विकास परियोजनाओं की करेगी समीक्षा

Sun, 20 Oct 2019 03:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
15वें वित्त आयोग की टीम पहुंची वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

15वें वित्त आयोग की टीम शनिवार को वाराणसी पहुंची। पहले दिन टीम के सदस्यों ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखने के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। रविवार को टीम सारनाथ में भगवान बुद्ध की प्रथम धर्म उपदेश स्थली देखने पहुंची।

विज्ञापन


15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह अपनी पत्नी प्रेमकुमारी सिंह के साथ पहुंचे थे, यहां उनका स्वागत पुरातत्व विद नितेश सक्सेना ने संग्रहालय के प्रवेश द्वार पर पुष्प देकर किया।

रविवार सुबह लगभग पौने दस बजे एनके सिंह ने सारनाथ स्थित संग्रहालय का अवलोकन किया। वहीं पुरातत्व विद नितेश सक्सेना ने संग्रहालय में रखे पुरातन मूर्तियों और राष्ट्रीय चिह्न अशोक स्तंभ के बारे में पूरी जानकारी दी। लगभग एक घंटा संग्रहालय के अंदर बिताने के बाद सारनाथ स्थित पुरातात्विक खंडहर परिषद का भ्रमण कर स्तूप का परिक्रमा की। लगभग साढ़े 12  सारनाथ से बड़ालालपुर स्थित टिफसी केंद्र के निरीक्षण करने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

15वें वित्त आयोग के चेयरमैन एनके सिंह के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम वाराणसी पहुंची है। शनिवार को सर्किट हाउस में परिचय बैठक के बाद टीम के सदस्यों ने शहर भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कुछ परियोजनाओं को भी देखा और काशी के विकास को समझा। देर शाम काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद टीम सर्किट हाउस पहुंची।

रविवार शाम को टीम रमना और दीनापुर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के अलावा चौकाघाट स्थित हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट सेंटर व दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल जाएगी। यहां निरीक्षण के बाद स्थानीय स्तर पर यातायात, स्वच्छता सहित अन्य क्षेत्रों में बनाई गई कार्ययोजना की समीक्षा करेगी। इस दौरान निकायों, उद्योग-व्यापार जगत और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि 10 सदस्यीय टीम रविवार को बैठक कर शहर के विकास को समझेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें