फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने वाली पीढ़ियों के रोल मॉडल बनें युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भारत का युवा राष्ट्रनिर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। छात्रशक्ति ही राष्ट्र शक्ति बनकर देश का निर्माण करती है। हमारे देश के युवाओं में वह ताकत है कि वे देश का इतिहास बदल सकें। नए भारत के निर्माण में देश का युवा सकारात्मक भूमिका निभाएगा। उक्त बातें भाजपा विधायक पंकज सिंह ने कहीं। वह रविवार को हरिश्चंद्र महाविद्यालय में छात्र संघ महोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर उम्र और हर देश के अपने महानायक होते हैं। महानायक अपने संघर्षों से ही अपना नाम करते हैं। आप अगर अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएंगे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए रोल मॉडल बनेंगे। बस आपको यह तय करना होगा कि अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं। वही सकारात्मकता आपको आने वाली पीढ़ियों का रोल मॉडल बनाएगी। महानायक बेहद साधारण ही होते हैं लेकिन वह साधारण काम को भी असाधारण तरीके से करते हैं, जिसके कारण वह महानायक बनकर उभरते हैं और पूरा विश्व उनको जानता है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप और नागेंद्र रघुवंशी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने की। संयोजन छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित सिंह ने किया। इस दौरान शैलेंद्र पांडेय कवि, आयुष चंद्र राजपूत, दीपू जायसवाल, आशीष, वीरेंद्र सिंह, अजित शर्मा, अरुण चौबे, आशुतोष सिंह आशु, रोहन सिंह सोनू, सुमित उपाध्याय, सुनील सोनकर, अमित सिंह, रत्नाकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें