फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में नर्सिंग छात्रा संग छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में नर्सिंग कॉलेज की एक छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष की छात्रा ने सर सुंदरलाल अस्पताल के चिकित्सक पर ड्यूटी के दौरान छेड़खानी का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक से की। मामले की जांच शुरू हो गई है। उधर सोशल मीडिया पर चल रही इस खबर का संज्ञान लेते हुए यूपी पुलिस के ट्वीटर हैंडल से लंका एसओ को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

छात्रा के मुताबिक वह 21 जून की रात बाल रोग विभाग में एनआईसीयू में ड्यूटी कर रही थी। इस बीच उसकी तबीयत खराब हो गई। एनआईसीयू के नर्सिंग आफिसर को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने डॉक्टर ड्यूटी रूम में आराम करने को कहा। शिकायती पत्र में लिखा है कि जब वह डॉक्टर ड्यूटी रूम में पहुंची तो वहां पहले से सो रहे एक डॉक्टर ने छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने अपशब्द भी कहा और कमरे में रुकने का दबाव बनाने लगे। किसी तरह जान बचाकर बाहर आई और इसकी जानकारी नर्सिंग आफिसर को दी। उधर, निदेशक ने 22 जून के उस शिकायती पत्र को बाल रोग विभाग के अध्यक्ष को भेजकर मामले पर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें