फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबतपुर एयरपोर्ट पर दो यात्रियों से 15 लाख बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को कोलकाता से आए दो यात्रियों के पास से 15 लाख रुपये बरामद किए गए। पूछताछ के बाद सीआईएसएफ की निगरानी टीम ने दोनों को आय कर विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया। आय कर अधिकारियों ने रुपये जब्त कर दोनों यात्रियों को छोड़ दिया है।
विज्ञापन

बाबतपुर एयरपोर्ट की सीआईएसएफ की निगरानी टीम को कोलकाता एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ से सूचना मिली थी कि एयर इंडिया के विमान एआई 422 से दो यात्री 15 लाख रुपये लेकर जा रहे हैं। देरी से सूचना मिलने के कारण कोलकाता एयरपोर्ट पर दोनों यात्रियों से पूछताछ और सत्यापन नहीं किया जा सका। शाम 4:55 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान आया तो सीआईएसएफ ने यात्री एसके दत्ता और स्वपन पाल को रोका और उनके पास से रुपये बरामद कर पूछताछ शुरू की। दोनों से कहा गया कि वे रुपयों के संबंध में कागजात प्रस्तुत करें। कागजात प्रस्तुत न कर पाने पर आय कर विभाग को सूचना दी गई और दोनों को फूलपुर थाने ले जाया गया। इंस्पेक्टर फूलपुर ने बताया कि आय कर विभाग के अधिकारियों ने रुपये जब्त कर दोनों यात्रियों को कागजात प्रस्तुत करने को कहा है। आय कर विभाग द्वारा ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें