फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरानी ने उड़ाए नगदी सहित लाखों के माल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणासी। सिगरा थाना अंतर्गत अन्नपूर्णा नगर कॉलोनी में होटल व्यवसायी के घर से नौकरानी ने तीन लाख 30 हजार रुपये नगदी समेत लाखों रुपये का माल उड़ा दिया। पीड़ित की तरफ से कुल चोरी हुए आभूषण की कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस नौकरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

होटल व्यवसायी नागेश्वर सिंह ने बताया कि छित्तूपुर निवासी एक युवती उनके घर नवंबर से काम कर रही थी। घर वालों का पहले भरोसा जीता और लंबे समय से वह धीरे धीर पैसे व गहने गायब करती रही। बीते शुक्रवार की शाम नागेश्वर सिंह की पत्नी ने आलमारी खोलकर देखा तो हैरान रह गई। बिटिया की शादी के लिए रखे लाखों रुपये के जेवर और कैश आदि गायब थे। अगले दिन पड़ोस में मोबाइल चोरी का मामला सामने आया, जिसमें नौकरानी की मां का हाथ होने की चर्चा रही। संदेह के आधार पर नागेश्वर सिंह ने शनिवार को काम करने आई नौकरानी से जेवर और पैसों के बारे में पूछा। जवाब नहीं मिला तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस नौकरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। काशी विद्यापीठ चौकी इंचार्ज ने बताया कि पूछताछ में नौकरानी ने साढ़े तीन हजार रुपये चोरी की बात स्वीकार की है। नागेश्वर सिंह ने तहरीर में तीन लाख 30 हजार नगद व 10 लाख के गहने चोरी होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें