फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के पांचवें सांसद आदर्श गांव का चयन जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में पांचवें सांसद आदर्श गांव का चयन जल्द होगा। ये गांव सेवापुरी और रोहनिया विधानसभाओं में से एक होंगे। अब तक चार गांवों का चयन हो चुका है। इनमें जयापुर, नागेपुर, ककरहिया और डोमरी हैं, जहां सीएसआर फंड से काम कराया गया है। दूसरी बार पीएम बनने के बाद प्रधानमंत्री एक बार फिर से इस योजना के तहत एक गांव का नाम भेजेंगे। जिसके आधार पर विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन

दरअसल प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में पांच विधानसभाएं हैं। इनमें तीन शहरी और दो ग्रामीण हैं। शहरी विधानसभा उत्तरी, दक्षिणी, कैंट हैं जबकि ग्रामीण विधानसभाएं सेवापुरी रोहनिया हैं। जयापुर और नागेपुर सेवापुरी विधानसभा के गांव हैं जबकि ककरहिया और डोमरी रोहनिया के गांव हैं। पीएम के चारों गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंक, पेंशन आदि की व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है। पानी, सीवर, जलनिकासी के अलावा विद्युत व्यवस्था भी दुरुस्त की गई है। यही नहीं इन गांवों में पहुंचने के लिए सड़कों को भी दुरुस्त किया गया है। सौर ऊर्जा से स्ट्रीट लाइटों को लगाया गया है। अधिकारियों के अनुसार इन गांवों में जो सुविधाएं दी जा रही हैं। उसकी देखभाल यहां के लोगाें को करना चाहिए। कई बार शिकायतें आती हैं तो वहां की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें