वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत दुर्गाकुंड क्षेत्र के कबीर नगर में गुरुवार रात छात्रों के दो गुट ने कहासुनी और मारपीट के बाद फ ायरिंग शुरू कर दी। असलहे से निकली गोली ठेले पर आइसक्रीम बेच रहे अनिल उपाध्याय (38) के दाएं पैर में जा लगी। वहां मौजूद अन्य ठेले वालों ने पुलिस को सूचना दी और अनिल को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। भेलूपुर थाने की पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरों की फु टेज खंगाल कर आरोपियों को चिह्नित करने की कोशिश कर रही है।
भदोही जिले के दुर्गागंज थाना के चिरंजीवपुर का मूल निवासी अनिल दुर्गाकुंड क्षेत्र में किराए पर रह कर ठेले पर आइसक्रीम बेचता है। उसका बड़ा भाई दुर्गाकुंड क्षेत्र में किराए पर हॉस्टल चलाता है। अनिल ने पुलिस को बताया कि वह संजय शिक्षा निकेतन के पास ठेला लेकर खड़ा था। इसी दौरान छात्रों के दो गुटों में मारपीट शुरू हो गई। आसपास खड़ी बाइक में तोड़फ ोड़ की और चार से पांच राउंड फ ायरिंग की। एक गोली उसके दाएं घुटने के नीचे लगी। वह छात्रों को नहीं पहचानता है, लेकिन ज्यादातर कंधे पर बैग लटकाए थे। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया अनिल के पैर में देसी पिस्टल से चली गोली लगी है। वहीं, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आसपास के दुकानदारों से फ ायरिंग करने वाले छात्रों में बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
धड़ाधड़ गिरे दुकानों के शटर, मची भगदड़
दुर्गाकुंड पुलिस चौकी से लगभग 500 मीटर दूर कबीर नगर में सरेराह हुई ताबड़तोड़ फ ायरिंग की घटना से भगदड़ मच गई थी। स्थानीय दुकानदार अपनी दुकानों के शटर गिरा कर भाग खड़े हुए। पुलिस के आने पर लोग सड़क पर आए और क्षेत्र का माहौल सामान्य हुआ। वहीं अनिल ने कहा कि संयोग अच्छा था कि जब फ ायरिंग हुई तो कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था। नहीं तो कई लोग घायल होते या किसी की जान चली जाती। स्थानीय लोगों के अनुसार छात्रों ने समीप ही स्थित पार्क में बैठ कर पहले शराब पी। इसी दौरान कुछ और छात्र आए तो कहासुनी के बाद मारपीट और तोड़फ ोड़ शुरू हो गई। इसके बाद फायरिंग की गई। आशंका जताई गई है कि छात्र असलहा लेकर किसी की हत्या करने आए थे और नशे में होने की वजह से निशाना चूक गया।