फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई हॉस्टल और लालपुर स्टेडियम ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। 12वीं ओलंपियन विवेक सिंह स्मृति राज्य स्तरीय सिक्स ए साइड प्राइज मनी रात्रिकालीन हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन, गुरुवार को दर्शकाें ने बेहतर खेल का प्रदर्शन देखा। पहला मैच शाम सात बजे स्पोर्ट्स हॉस्टल सैफ ई बनाम मालवीया स्पोर्टस क्लब के बीच मिनी स्टेडियम शिवपुर के मैदान पर हुआ। इसमें सैफ ई हॉस्टल ने 3-1 से मालवीया स्पोर्ट्स क्लब को हरा दिया।
विज्ञापन

सैफ ई हॉस्टल की ओर से एक-एक गोल नागेंद्र और सुजीत कुमार तथा एक गोल शिव ने 16 वें, 26 वें व 27 वें मिनट में किया। मालवीया स्पोर्ट्स की ओर से मात्र एक गोल राहुल यादव ने 29वें मिनट में किया। दूसरा मुकाबला विवेक हॉकी एकेडमी बी बनाम लालपुर स्टेडियम के मध्य रात आठ बजे से खेला गया इसमें लालपुर स्टेडियम ने 3-0 से विवेक एकेडमी को हराया।
इसमें दो गोल इरफ ान तथा एक गोल शिवम ने किया। मैच में निर्णायक की भूमिका में शशिकांत सिंह, सुधीर सिंह, घनश्याम चोटी वाले, आशीष सिंह ने निभाई। मैच के दौरान राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की उपस्थिति रही। इसमें रामललित सिंह, गौरीशंकर सिंह, ललित उपाध्याय, अभिनव राय, सतीश सिंह, आशीष शर्मा, प्रशांत सिंह, अरुण सिंह, प्रिंस श्रीवास्तव आदि खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें