फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक सुरेंद्र सिंह ने ममता को बताया लंकिनी-CHANDAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने ममता की तुलना लंका कीे लंकिनी से की। वहीं पीएम मोदी को राम और योगी आदित्यनाथ को हनुमान रूपी बताया। दावा किया कि बंगाल में विभीषण को खोज लिया गया है। उनका राजतिलक कर बंगाल की गद्दी पर बैठाया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक सुरेंद्र सिंह ने बैरिया स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान ममता ने जो संस्कार प्रस्तुत किए, उससे स्पष्ट है कि उनका व्यवहार मर्यादित और संस्कारित नहीं था। भाजपा के कार्यकर्ताओें की हत्या, राम का नाम लेने वालों को पत्थर मरवाना रावणी संस्कृति है। ऐसे लोगों से समाज का भला नहीं होने वाला। राम के रूप में मोदी और हनुमान के रूप में योगी पैदा हो चुके हैं जो अब रावणी संस्कृति का नाश करेंगे।
इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन के टूटने पर चुटकी लेते हुए कहा कि मायावती को एक बार फिर मौका मिल गया है। उनकी पार्टी जी गई है और अब वे एक बार फिर अपने टिकट बेचेंगी। कहा कि मायावती ने खुद पैसा कमाने के लिए सपा से गठबंधन तोड़ा है। दावा किया कि उत्तर प्रदेश में उपचुनाव में 11 सीट पर दो करोड़ के हिसाब से वसूली होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें