फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक का आरोप, कुलसचिव का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एलएलबी प्रवेश परीक्षा को निरस्त करने के लिए छात्रों ने कुलसचिव का घेराव किया। छात्रों का आरोप है कि 31 मई को होने वाली प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया था। ऐसे में एलएलबी की प्रवेश परीक्षा निरस्त करके दोबारा कराई जाए। छात्रों ने अल्टीमेटम दिया कि पांच दिन के अंदर प्रवेश परीक्षा की नई तिथि नहीं घोषित की गई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

सोमवार को छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री समीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में छात्रों का दल कुलपति का घेराव करने पहुंचा। कुलपति की अनुपस्थिति में छात्रों ने कुलसचिव का घेराव किया। पूर्व महामंत्री ने कहा कि जगतपुर पीजी कॉलेज और यूपी कॉलेज में छात्रों के पास प्रवेश परीक्षा के दौरान मोबाइल मिला था। छात्रों ने पकड़े जाने से पहले एलएलबी प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक कर दिया था। इसके उत्तर कई छात्रों के पास पहुंच गए थे। ऐसे में एलएलबी की प्रवेश परीक्षा को निरस्त किया। घेराव करने वालों में पूर्व छात्रसंघ महामंत्री अनित पटेल, अंशु कुमार मिश्रा, सोनू शुक्ला, किशन सोनकर, देवराज शुक्ला, सतीश मौर्या, रजत मिश्रा, सुगम सिंह, विशाल, प्रदीप सिंह, मोनू राय, रोहित गिरि, अनुज सोनकर, राहुल कुमार, दिवाकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें