फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल नंबर मांगने का विरोध करने पर वृद्ध की लाठी से पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हलिया (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में रविवार को घर आई मेहमान युवती का मोबाइल नंबर मांगने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने लाठी से पीटकर बंधुराम सरोज (65) की हत्या कर दी।
क्षेत्र निवासी बंधूराम सरोज को दो पुत्री और तीन पुत्र हैं। दूसरे नंबर के पुत्र रामू की 28 मई को शादी थी। रविवार की सुबह बंधूराम के पड़ोस का एक युवक शादी में शामिल होने आई एक युवती का मोबाइल नंबर मांगने आ गया। इस पर ऐतराज जताते बंधुराम ने युवक को ऐसा न करने की हिदायत दी, जिस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मामले में रात नौ बजे पड़ोसियों के यहां पंचायत हो रही थी। इसी दौरान विपक्षियों ने बंधुराम को लाठी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। घरवाले उन्हें उपचार के लिए पीएचसी ले गए जहां से उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में सोमवार की सुुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र राजकुमार ने आरोप लगाया कि मारपीट की सूचना रात में ही हलिया पुलिस को दी गई किंतु कोई कार्रवाई नहीं की। एएसपी नक्सल अजय सिंह ने बताया कि रविवार की देर शाम को दो पक्षों में पंचायत के दौरान मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के बंधुराम सरोज की मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र राजकुमार की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या और बलवा का मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी छोटक यादव ने बताया कि तहरीर पर विजय बहादुर, छविराज उर्फ छांगुर, इंद्रकुमार, जगदीश व अनिल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें