फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल निर्माण में खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निर्माण में खामियां मिलने पर शनिवार को जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कार्यदायी संस्था केसीपीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर को जमकर फटकारा और गुणवत्ता में सुधार न होने पर एफआईआर कराकर जेल भेजने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

उन्होंने समय बीतने के बाद भी काम पूरा न होने पर सवाल खड़ा किया और जल्द से जल्द काम करा लेने का निर्देश दिया। इसके अलावा डीएम ने फुलवरिया फोरलेन फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। यहां पर सेतु निगम के अधिकारियों को काम तेज करने का निर्देश दिया।
प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल 430 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी का निर्माण कार्य 16 दिसंबर 2017 से चल रहा है। काम पूरा करने का समय 30 मार्च 2019 था लेकिन अब तक काम अधूरा ही है। जिस तरह से काम चल रहा है, उससे तो यही लगता है कि अभी यहां ओपीडी सेवाओं के लाभ के लिए लोगों को दो से तीन माह का इंतजार करना पड़ सकता है। आगामी दिनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बनारस दौरा होना है। ऐसे में डीएम का यह दौरा अहम माना जा रहा है। दोपहर करीब दो बजे डीएम सुपर स्पेशियलिटी पहुंचे। सूचना पाकर यहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके माथुर सहित अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। डीएम ने अंदर जाकर काम की प्रगति के बारे में जानकारी ली। कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने का निर्देश देते हुए काम कराने का समय बीत जाने के बाद भी काम पूरा न होने पर सवाल किया तो पता चला कि हॉस्पिटल परिसर में पार्किंग निर्माण के लिए तीन भवनों को हटाया जा चुका है और कुछ भवनों को अभी तोड़ कर हटाया जाना है। इसके बाद सीपीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर और मेडिकल सुपरिटेंडेंट के साथ बैठक कर डीएम ने चार-पांच दिनों में भवन हटाकर पार्किंग निर्माण का काम शुरू कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें