फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौखंडी रेलवे गेट का बूम टूटा, कासन पर चलाई गईं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। उत्तर रेलवे के चौखंडी रेलवे स्टेशन का पूर्वी रेलवे गेट 13 ए का बूम गुरुवार को ट्रैक्टर-ट्राली में फंस कर टूट गया। इसके चलते कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम को दी। इस बीच जंसा, रामेश्वर मार्ग पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

ग्वालियर से वाराणसी की तरफ आ रही डाउन बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन के लिए गेटमैन अभिजीत कुमार गेट बंद करने लगा। इसी बीच ट्रैक्टर गेट में घुस गया। जिससे उत्तरी गेट का बूम टैक्टर की ट्राली में फंसकर टूट गया। बूम टूटने की जानकारी तत्काल गेटमैन ने स्टेशन मास्टर विकास चंद्र पंकज को दी। जानकारी मिलते ही जंसा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया जबकि चालक भागने में सफल रहा। घटना की सूचना स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम को दी। इस बीच बुंदेलखंड एक्सप्रेस डाउन, मरुधर एक्सप्रेस डाउन व काशी एक्सप्रेस अप ट्रेनें प्रभावित हुईं। बूम के स्थान पर सीकड़ लगा कर जंसा, रामेश्वर मार्ग पर आवागमन रोका जा रहा था। जिसके चलते आधे घंटे तक जाम की स्थिति हो गई। लगभग तीन घंटे के प्रयास के बाद बूम दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें