फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात 12 से चार बजे के बीच शहर में आ सकेंगे भारी मालवाहक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वरुणा नदी पर कालिका धाम पुल की मरम्मत और पंचक्रोशी मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक के कारण नो इंट्री खुले रहने का समय बदलने के साथ ही यातायात व्यवस्था में गुरुवार को परिवर्तन किया गया है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार अब नो इंट्री खुलने का समय रोजाना रात में 12 बजे से सुबह चार बजे तक का रहेगा। इसके साथ मोहनसराय और अमरा अखरी की ओर से भारी वाहन नो इंट्री खुले रहने के दौरान शहर में आ सकेंगे।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज की ओर से आने वाले जिन भारी मालवाहकों को आजमगढ़, गाजीपुर या जौनपुर जाना होगा, वह कछपा, कपसेठी, भदोही होकर जा सकेंगे। मिर्जापुर और सोनभद्र की तरफ से एनएच - 2 होकर जिन भारी मालवाहकों को आजमगढ़, गाजीपुर और जौनपुर की तरफ जाना होगा वह टेंगरा मोड़ से बलुआ घाट पुल होकर जा सकेंगे। गाजीपुर, आजमगढ़ और जौनपुर की ओर से आने वाले जिन खाली भारी वाहनों को मिर्जापुर और सोनभद्र की तरफ जाना होगा वह भी बलुआ पुल होकर जा सकेंगे। मोहनसराय, अमरा अखरी, आशापुर, बाबतपुर और चोलापुर की तरफ से जिन भारी मालवाहकों को शहर में आना होगा वह रात 12 बजे से चार बजे तक आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें