फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा के आभासी दर्शन-पूजन पर फैसला चार जून को

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बाबा विश्वनाथ के आभासी दर्शन अब पूरी दुनिया को सुलभ कराने की तैयारी की जा रही है। ऐप के माध्यम से बाबा के भक्त पूरी दुनिया में कहीं से भी बाबा का दर्शन-पूजन कर सकेंगे। मंदिर न्यास परिषद की चार जून को होने वाली बैठक में इसका खींचा जाएगा। इसके मद्देनजर मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बुधवार देर रात मंदिर परिसर का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में चल रहे कार्यों की जानकारी ली और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बताया कि चार जून की न्यास परिषद की बैठक में बाबा के आभासी दर्शन योजना को मूर्त रूप देने पर विचार किया जाएगा। इसके लिए आईपी कैमरे लगाए जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी एजेंसी को दी जाएगी। एप के माध्यम से दूर बैठा कोई भी भक्त बाबा के आभासी दर्शन व पूजन कर सकेगा। बैठक में मंदिर की आय में बढ़ोत्तरी के विकल्पों पर भी बातचीत होगी। उन्होंने बताया कि मंदिर परिक्षेत्र में 25 संपत्तियां अभी शेष हैं। उनके निस्तारण पर चर्चा कर विस्थापितों के लिए व्यवस्था की जानकारी ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें