फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाई शेप के फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में रोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चौकाघाट फ्लाईओवर के विस्तारीकरण के कार्य में जल निगम ने रोड़ा अटका दिया है। सेतु निगम ने काशी विद्यापीठ की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के निर्माण कार्य शुरू कराने से पूर्व जल निगम को सीवर लाइन शिफ्ट करने को कहा है। अब तक जल निगम ने सीवर लाइन को शिफ्ट नहीं किया है। इसके चलते विद्यापीठ की ओर का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। यही हाल रहा तो इस साल भी यह फ्लाईओवर चालू नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

दरअसल कैंट तिराहे से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर फ्लाईओवर के वाई शेप का निर्माण कार्य होना है। कैंट स्थित रोडवेज बस स्टैंड से लहरतारा कैंसर अस्पताल की ओर से जाने वाले फ्लाईओवर का निर्माण कार्य हो रहा है। कैंट तिराहे से फ्लाईओवर का एक सिरा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर जाएगा। इसके निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व सेतु निगम ने नीचे जा रही सीवर लाइन को किनारे करने के लिए जल निगम को पत्र भेजा है। बावजूद इसके अब तक सीवर लाइन हटाई नहीं गई।
सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि काशी विद्यापीठ की ओर वाला निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हो पा रहा है। जब तक जल निगम सीवर लाइन को शिफ्ट नहीं करेगा तब तक पाइलिंग का काम नहीं कर पाएंगे। क्योंकि यहां गहरी खुदाई करनी है। ऐसी स्थिति में बगैर लाइन शिफ्ट कराए यदि खुदाई की गई तो सीवर लाइन के टूटने का खतरा है और कई इलाकों में सीवर ओवरफ्लो करने लगेगा। सीवर लाइन शिफ्ट कराने के लिए जल निगम के अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें