फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई क्षेत्रों में गुल रही बिजली, गर्मी में झेले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चुनाव बीत जाने के बाद शहर के कई इलाकों में बिजली की आवाजाही तेज हो गई है। यही कारण रहा कि दिन तो दिन रात में भी विभिन्न इलाकों में बिजली कटौती की गई। इसकी वजह से लोगों को गर्मी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

डीरेका के पीछे स्थित परमहंस नगर कॉलोनी व आस पास के इलाके शिवदासपुर, बजरडीहा, ककरमत्ता आदि क्षेत्रों में बिजली का आना जाना लगा रहा। कहीं सुबह बिजली कटी तो कहीं रात में। ऐसे में लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। जहां लोगों की नींद खराब हुई तो वहीं गर्मी से जूझना पड़ा सो अलग। इसके अलावा कैंट उपकेंद्र से पांच घंटे का शटडाउन लिया गया। इसमें फुलवरिया में हो रहे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के लिए ओवरहेड लाइन को भूमिगत किए जाने का कार्य किया गया। पूर्व प्रस्तावित समय के सापेक्ष सवा चार घंटे में कार्य को पूर्ण कर लिया गया। इस शटडाउन में उपकेंद्र कोटवां, भट्ठी, लोहता, डीपीएच से जुड़े क्षेत्र प्रभावित रहे।
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय तथा अधिशासी अभियंता विद्युत परीक्षण खंड ने टीम के साथ रमना में मीटर चेकिंग न कराने वाले उपभोक्ताओं के यहां जांच की। चेकिंग के दौरान तीन एलएमवी-पांच श्रेणी के उपभोक्ताओं के मीटराें में कुल 69 हजार यूनिट शेष पाई गई। इनसे मौके पर तीन लाख 36 हजार रुपये का बिल दिया गया। साथ ही बिजली काट दी गई। टीम के सदस्याें ने बताया कि ये उपभोक्ता घर में मीटर रीडर को नहीं घुसने देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें