फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की समस्या बरकरार, मौन हैं जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सारनाथ क्षेत्र के दनियालपुर क्षेत्र में पिछले नौ दिन से पानी की आपूर्ति प्रभावित है। पानी नहीं मिलने से यहां के रहने वाले लोगों में व्यवस्था के प्रति जबरदस्त रोष व्याप्त है। बुधवार को भी पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। अशोक नगर कॉलोनी स्थित नलकूप पर लगा वाल्व आठ दिन से खराब होने के कारण दनियालपुर, पुरानापुल, सोना तालाब, पैगंबरपुर, गजब नगर कॉलोनी सहित कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई ठप है।
विज्ञापन

मंगलवार को पानी की आपूर्ति न होने से स्थानीय लोगों ने चक्काजाम भी किया था। पानी की आपूर्ति शुरू कराने के लिए जल निगम के अधिकारियों से नोंकझोंक भी हुई थी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि शाम चार बजे तक पानी की आपूर्ति हो जाएगी लेकिन बुधवार तक आपूर्ति सामान्य नहीं हुई थी।
स्थानीय नागरिक गीता, मंजू, प्रदीप, शिवम, आनंद, तारा देवी, शमशेर, प्रभादेवी आदि का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायत की गई लेकिन जिम्मेदारों ने सुधि नहीं ली। मंगलवार को अवर अभियंता शिल्पा ने भरोसा दिया था कि गड़बड़ी को दुरुस्त कर अविलंब पानी आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। वहीं मीरापुर बसही क्षेत्र में भी पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान हैं। लोगों को पानी लेने के लिए हैंडपंप पर लंबी कतार लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें