फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने से पहले प्राचार्य की कार पर की गई थी फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गाजीपुर के जमानियां स्थित हिंदू पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र नाथ सिंह से 24 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में लंका पुलिस ने तीन युवकों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। वारदात का अहम आरोपी हिंदू पीजी कॉलेज का पूर्व छात्र चंदौली जिले के धीना थाना के डेढ़गांवा गांव का दिलीप सिंह उर्फ टिंकू है। तकरीबन डेढ़ साल पहले छात्रसंघ चुनाव के दौरान हुए विवाद को लेकर डॉ. सिंह द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के कारण उनसे दिलीप नाराज था। दिलीप ने डॉ. सिंह से मुकदमा वापस लेने को कहा था लेकिन उन्होंने उसकी बात नहीं मानी थी। इसी वजह से बीते 25 अप्रैल को चंदौली के कंदवा क्षेत्र में दिलीप ने अपने दोस्तों के साथ डॉ. सिंह की कार पर फायरिंग की थी, लेकिन शीशा चटकने पर भी किसी को कुछ समझ में नहीं आया था और मामला पुलिस तक पहुंच नहीं पाया था।
विज्ञापन

सामने घाट क्षेत्र के जानकी नगर कॉलोनी निवासी डॉ. देवेंद्र नाथ सिंह को बीते 10 मई की शाम कॉल कर 24 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी न देने पर डॉ. सिंह और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या करने की धमकी दी गई थी। इंस्पेक्टर लंका भारत ने तफ्तीश शुरू की तो सामने आया कि जिस मोबाइल से डॉ. सिंह को कॉल की गई थी वो आजमगढ़ में तैनात ट्रैफिक पुलिस के दरोगा के चंदौली में रहने वाले बेटे का है। पुलिस ने दरोगा के बेटे से पूछताछ की तो पता लगा कि उसका मोबाइल नौ मई को गायब हो गया था।
लंका इंस्पेक्टर को सर्विलांस की मदद से पता लगा कि डॉ. सिंह को जमानिया रेलवे स्टेशन के पास से कॉल की गई थी। रेलवे स्टेशन के आसपास की दुकानों के सीसी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो दिलीप की तस्दीक हुई। दिलीप से पुलिस ने पूछताछ की तो पता लगा कि वारदात में उसके साथ जमानियां क्षेत्र के बरुई का कृष्णानंद सिंह और चंदौली के धीना थाना के नूरी गांव का दीपक उर्फ विशाल सिंह भी शामिल थे। दिलीप से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दीपक और कृष्णानंद को गिरफ्तार कर .32 बोर की देसी पिस्टल बरामद की। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें