फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशर और गुलाब जल से खेली होली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। खाटू श्याम प्रभु की रजत जयंती समारोह हर किसी के लिए यादगार बन गई। फाल्गुनी माहौल में भक्तों ने बाबा का दरबार सजाया। इत्र, गुलाब जल व केशर से महकते प्रांगण में संगीतमय सुंदरकांड के बीच खाटू श्याम प्रभु का जयकारा लगता रहा। गीत, संगीत और फूलों की बरसात के बीच भक्तगण झूमते रहे। रविवार को महमूरगंज स्थित बालाजी उपवन में श्याम ध्वजा शोभा यात्रा की ओर से 25वें वर्ष पर आयोजित फाल्गुन महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रजत जयंती समारोह तक तहत निकली निशान शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही। परंपरागत पोशाक पहने सैकड़ों की संख्या में भक्त हाथों में निशान ध्वज लेकर बालाजी उपवन से महमूरगंज, रथयात्रा, गुरुबाग होते हुए लक्सा स्थित श्याम मंदिर पहुंचे। केशर युक्त जल से पिचकारियों से होली खेलते हुए भक्तगण श्याम प्रभु के दरबार पहुंचे। श्याम प्रभु का रथ भी आकर्षण का केंद्र रहा। इसके पूर्व बालाजी उपवन में खाटू नरेश, श्याम प्रभु का भव्य शृंगार हुआ। इसके साथ ही सालासर हनुमान, राणी सती दादी और बाबा विश्वनाथ का दरबार भी सजाया गया। कोलकाता और कटनी से पधारे कलाकारों ने भजनांजलि पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें