फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पुलवामा में शहीद हुए जवानों को सदर बाजार स्थित ब्रह्मकुमारी परिवार की ओर से शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाई विपिन राना, सुरेश कुमार गुप्ता, अंजली, वंदना किरण, सरोज चंदा, लेफ्टीनेंट कर्नल विकास, उप निरीक्षक राकेश तिवारी सहित कई लोगों ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहीं नव जनक्र ांति पार्टी की ओर से शुक्रवार को आजाद पार्क लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में वीर शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर राजकुमार राजू, शब्बीर खान, विजय कुमार, इरशाद अहमद, परवेज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं नमामि गंगे के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का झंडा जलाकर विरोध जताया। चौक थाने के पास शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालक र श्रद्धांजलि अर्पित की। जुलूस का नेतृत्व नवरतन राठी व मार्कंडेय वर्मा ने किया। इस दौरान बद्री नारायण, नरेंद्र पांडेय, रिंकू अग्रहरि आदि मौजूद रहे। इस्लामिक सद्भावना फाउंडेशन की ओर से लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में शहीद जवानों को दीपदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में सभी धर्मों के लोग मौजूद रहे। अध्यक्ष शेख एजाजुद्दीन ने कहा कि पाकिस्तान का नाम दुनिया के नक्शे से मिटाना जरूरी है। संचालन शशांक शेखर त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें