फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोषण के खिलाफ आवाज उठाने की सीख देता द्विजो श्रेष्ठो

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शोषण के खिलाफ आवाज उठाने की सीख देता बांग्ला नाटक द्विजो श्रेष्ठो का भावपूर्ण मंचन शनिवार को नागरी नाटक मंडली में किया गया। जिसने समाज की उन सभी व्यवस्थाओं पर चोट किया, जिससे समाज में विकास की जगह विकृतियां पैदा होती हैं।
विज्ञापन

शिवाजी सेनगुप्ता का बंगाली नाटक द्विजो श्रेष्ठो उच्च और निम्न जाति के ब्राह्मणों के बीच सामाजिक अंतर को दर्शाता है। समाज में अपने कद को बनाए रखने के लिए उच्च जाति के ब्राह्मण, गरीब और कम शिक्षित लोगों का शोषण करते हैं। इसके लिए गंदी राजनीति, धर्म और अंधविश्वास का उपयोग हथियार के रूप में करते हुए समाज में तमाम विकृतियों को जन्म देते हैं। यह युगों से चला आ रहा है और आज भी यह प्रथा प्रचलित है। इस शोषण ने ही क्रांतिकारियों को जन्म दिया है, जिन्होंने समाज के उत्थान के नए रास्ते दिखाए। लिविंग लीजेंड प्रख्यात रंगमंच के व्यक्तित्व राजिंदर नाथ ने कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक और समकालीन रंगमंच के बारे में अपने विचार रखते हुए की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें