फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर महिला से डेढ़ लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर । गंगाधरपुरम कालोनी की रहने वाली एक महिला ने पड़ोसी तीरथ सिंह पर शादी का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। साथ ही महिला का कहना है कि उसकी कुछ तस्वीरें खींचकर तीरथ सिंह ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। महिला की तहरीर पर रविवार को रामनगर थाने में तीरथ सिंह के खिलाफ आपराधिक षडयंतत्र, धमकाने, धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

महिला के अनुसार उसके पति की मौत के बाद तीरथ सिंह का घर पर आना जाना शुरू हुआ था, उसने शादी का वादा कर डेढ़ लाख रुपये लिया। इसके बाद रुपये भी नहीं दिया और फेसबुक पर आईडी बनाकर उसकी निजी तस्वीरें डालने लगा। इस बारे में इंस्पेक्टर रामनगर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें