फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र के दिव्यांग शिवा ने झटका गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चतुर्थ ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में आंध्र प्रदेश की टीम में शामिल दिव्यांग के शिवा कुमार ने गोल्ड मेडल हासिल किया। ओपन कैटेगरी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए शिवा ने कुमिते में 14 साल की कैटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल किया। ब्राउन बेल्ट शिवा अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन गोल्ड मेडल और राष्ट्रीय स्तर पर सात रजत मेडल हासिल कर चुके हैं। जेपीएच स्कूल के कक्षा सात में पढ़ रहे शिवा को उनके कोच के श्रीनिवास ने प्रोत्साहित कर कराटे खिलाड़ी के तौर पर तैयार किया।
विज्ञापन

कोच श्रीनिवास ने अपनी 20 सदस्यों की टीम के साथ इस चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और दूसरा स्थान हासिल किया। श्रीनिवास खुद भी दिव्यांग हैं। वो दिव्यांगों और बालिकाओं को नि:शुल्क कराटे की ट्रेनिंग देते हैं। मौजूदा वक्त में 55 दिव्यांग बच्चे उनके अंडर में कराटे की ट्रेनिंग ले रहे हैं। अब तक एक लाख से अधिक बच्चों को वो ट्रेनिंग दे भी चुके हैं। सात अलग अलग स्टाइल में वो ब्लैक बेल्ट हैं। हरियाणा की एक यूनिवर्सिटी ने उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि से भी नवाजा है। निर्भया कांड के बाद देश के अलग अलग स्कूलों में 50,000 छात्राओं को नि:शुल्क ट्रेनिंग देने के लिए उन्हें ये डॉक्टरेट की उपाधि दी गई थी। श्रीनिवास के नाम आठ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें