फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो पलटा, सीटीईटी अभ्यर्थी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गाजीपुर से सीटीईटी की परीक्षा देने आए अभ्यर्थी की मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के भुल्लनपुर चौराहे के पास ऑटो पलटने से मौत हो गई। दो अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद के चकमताली (पोस्ट शादियाबाद) निवासी राजकुमार (32) रविवार को परीक्षा देने के लिए निकला। उसे रोहनिया स्थित पायनियर कांवेंट स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में जाना था। वाराणसी पहुंचने के बाद परीक्षा केंद्र जाने के लिए वह ऑटो में सवार हुआ। सुबह करीब आठ बजे भुल्लनपुर चौराहे के समीप बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ऑटो चालक ने अचानक ब्रेक लगाए। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। राजकुमार ऑटो के नीचे दब गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने उसे निकालकर कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजकुमार की पत्नी रीता, चार पुत्रियां व दो महीने का एक पुत्र है। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। घटना में दो लोगों को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, एंबुलेंस को घटनास्थल पर पहुंचने में आधा घंटा लग गया। यदि एंबुलेंस समय से पहुंचती तो शायद राजकुमार की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें