फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब रखने-पिलाने का आरोप लगा ग्रामीणों ने घेरा ढाबा, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लाइसेंस के बगैर शराब रखने व पिलाने के साथ ही अय्याशी का अड्डा बताते हुए ग्रामीणों ने शुक्रवार को डाफी बाईपास स्थित सत्कार ढाबा का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पाकर लंका इंस्पेक्टर ने ढाबे में छापेमारी कर दस बोतल से तीन लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। ग्रामीणों को शांत कराते हुए पुलिस ने ढाबे पर ताला लगा कर सील कर दिया। इसके साथ ही ढाबा संचालक नरायनपुर डाफी निवासी विवेक सिंह को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि सत्कार ढाबा में खुलेआम शराब रखी और पिलाई जाती है। इसके चलते क्षेत्र में आए दिन मारपीट, छेड़खानी और छिनैती के साथ ही दुर्घटनाएं होती हैं। बुधवार की रात खाने खाने और शराब पीने को लेकर ढाबे में पांच-छह युवकों को मारापीटा गया। पिछले महीने आईआईटी की छात्रा से छेड़खानी और छात्रों से ढाबे में मारपीट की गई। इसके अलावा ढाबे मेें मारपीट और फायरिंग की घटना भी हुई थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने पर डाफी चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मामले को दबा देते थे। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी ने बताया कि संचालक विवेक को गिरफ्तार कर ढाबा सील कर दिया गया है। बाईपास स्थित सभी ढाबों का अब रोजाना औचक निरीक्षण किया जाएगा। शराब पीते लोेग मिलेंगे तो उनके साथ ही ढाबा संचालकों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें