फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोकपुरम कॉलोनी में कोलकाता पुलिस की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर। मीरापुरबसही क्षेत्र की अशोकपुरम कॉलोनी स्थित एक मकान में मंगलवार को कोलकाता पुलिस ने छापेमारी की। कोलकाता पुलिस के साथ देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया बिजनौर निवासी शरद भी साथ था। हालांकि पुलिस को छापेमारी के दौरान कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

कोलकाता पुलिस के अनुसार शरद को देह व्यापार कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में पता लगा कि वो शिवपुर थाना अंतर्गत अशोकपुरम कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था और उसके कमरे पर लड़कियों की आवाजाही लगी रहती थी। इसी आधार पर मुकदमे से जुड़ेे साक्ष्य एकत्रित करने के लिए शरद को लेकर उसके किराये के कमरे पर छापेमारी की गई थी। बता दें कि इससे पहले बीतेे महीने में नई दिल्ली से मुक्त कराई गई नेपाली युवतियों को बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार कराने के मामले में भी शिवपुर क्षेत्र सुर्खियों में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें