फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद महाविद्यालय में मरीजों के साथ दुर्व्यवहार0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय व चिकित्सालय में तैनात कर्मचारियों की असंसदीय भाषा पर मरीजों के परिजनों का गुस्सा भड़क उठा। चौकाघाट स्थित आयुर्वेद महाविद्यालय व चिकित्सालय में पंजीकरण काउंटर पर तैनात कर्मचारियाें ने मरीजों परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर कर्मचारी मरीजों के परिजनों के साथ मारपीट पर उतर आए। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने जब विरोध किया तो कर्मचारी पीछे हट गए।
विज्ञापन

राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में पंजीकरण काउंटर पर तैनात कर्मचारियों द्वारा दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में प्राचार्य प्रो. पीसी सक्सेना ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वह मरीजों और उनके परिजनों के साथ अच्छा बर्ताव करें। मरीजों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें