फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाचमैन ने देरी से खोला गेट तो मारपीट कर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लंका थाना अंतर्गत भगवानपुर स्थित साईं अपार्टमेंट में रहने वाले नशे में धुत मनबढ़ों ने सोमवार की देर रात गेट खोलने में देरी होने पर वाचमैन पंडित की पिटाई कर दी। इसके बाद अपार्टमेंट में रहने वाले अनमोल को लक्ष्य कर उसके फ्लैट की खिड़की से और बाहर पिस्टल से छह राउंड फायरिंग की। मामले को लेकर अपार्टमेंट में रहने वाले अनुराग सिंह और उसके दोस्त चंदन तिवारी व रितेश विश्वकर्मा के खिलाफ लंका थाने में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके से बरामद दो खोखा और दो कारतूस को कब्जे में लेकर सासाराम निवासी रितेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बलिया जिले के सिकंदरपुर निवासी अनमोल तिवारी अपने दो दोस्तों किशन पांडेय और प्रभात गुप्ता के साथ साईं अपार्टमेंट में किराये पर फ्लैट लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। अनमोल ने बताया कि सोमवार की रात अपार्टमेंट के वाचमैन पंडित के साथ भोजन कर रहा था इसी दौरान नशे में धुत अनुराग सिंह अपने दो दोस्तों के साथ पहुंचा और सफारी गाड़ी का हार्न बजाने लगा। इस पर वाचमैन ने कहा कि हाथ धोकर आ रहे हैं। आरोप है कि इससे गुस्साए अनुराग और उसके दो दोस्त गेट फांद कर अंदर घुसे और चारों की बेल्ट से पिटाई करने लगे। अनमोल और उसके दोनों दोस्त अपने फ्लैट में भागे और दरवाजा बंद कर लिए। इस पर पीछा करते हुए अनुराग और उसके दोस्तों ने अनमोल के फ्लैट की खिड़की में हाथ डालकर पिस्टल से दो राउंड फायरिंग की और फिर चार राउंड हवाई फायरिंग की। गोली चलने की आवाज सुनकर अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में दहशत व्याप्त हो गया। मौके पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक अनुराग और उसके दोनों दोस्त भाग निकले थे। इंस्पेक्टर लंका संजीव मिश्रा ने बताया कि एक आरोपी रितेश विश्वकर्मा गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें