फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबेपुर में झुरमुट में मिला रॉकेट लांचर का खोखा, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर। बर्थरा कलां पुल के समीप सड़क किनारे झुरमुट में बुधवार की शाम रॉकेट लांचर का खोखा बरामद होने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। इसके साथ ही एलआईयू और आईबी के जवान भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लिए। पुलिस का दावा है कि बरामद आयुध सामग्री निष्प्रोज्य है। हालांकि बनारस और आसपास के जिलों में मोर्टार और रॉकेट लांचर जैसे एरिया वेपन का फायरिंग रेंज न होने के कारण खोखा कैसे बर्थरा कलां पुल के समीप पहुंच गया, यह पुलिस, मिलिट्री इंटेलिजेंस और खुफिया इकाइयों के लिए यक्ष प्रश्न बना हुआ है।
विज्ञापन

चौबेपुर थाना अंतर्गत बनकट गांव निवासी बबलू 39 जीटीसी में तैनात हैं और इन दिनों छुट्टी पर हैं। बुधवार की शाम बबलू कहीं जा रहे थे और लघुशंका करने के लिए बर्थरा कलां पुल के समीप रुके। इसी दौरान उन्हें झाड़ी में रॉकेट लांचर का खोखा दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल 39 जीटीसी को सूचना दी तो मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही पुलिस और खुफिया इकाइयों के जवान भी मौके पर पहुंचे। मौके पर ग्रामीणों की अच्छीखासी भीड़ जुट गई और क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बन गया।
इस संबंध में एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि बम निरोधक दस्ते की रिपोर्ट के अनुसार बरामद सामग्री रॉकेट लांचर का खोखा है। आशंका है कि यह किसी फायरिंग रेंज से किसी कबाड़ी के हाथ लग गया होगा और उसे जब प्रतीत हुआ होगा कि कार्रवाई की जद में आ जाएगा तो उसने फेंक दिया होगा। हालांकि जिले सहित आसपास ऐसा कोई फायरिंग रेंज भी नहीं है जहां इसका उपयोग हो। ऐसे में यह खोखा कहां से आया इसकी जांच कराई जा रही है। बरामद आयुध सामग्री को पुलिस की बैलेस्टिक लैब भेज कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें