फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू छात्रों ने फूंका जिन्ना का पुतला 00

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर लगाए जाने के बाद से उपजा विवाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय तक पहुंच गया है। शुक्रवार को बीएचयू के छात्रों ने इस घटना के विरोध में एएमयू प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मोहम्मद अली जिन्ना का पुतला फूंका।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बीएचयू इकाई की ओर से हुए इस विरोध प्रदर्शन में छात्रों ने मांग की कि इस मामले की जांच की जानी चाहिए। साथ ही एएमयू के कुलपति व प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग की। छात्र अरुण चौबे ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम की जांच की जानी चाहिए। पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर विश्वविद्यालय में लग रही है और विश्वविद्यालय प्रशासन को भनक क्यों नहीं लगी, ये एक बड़ा सवाल है। उन्होंने मांग की कि जिन्होंने ऐसा कृत्य किया है उनके खिलाफ राष्ट्रदोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें