फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज के तेवर सख्त, जनजीवन पस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। दो दिन पहले आंधी और बारिश से मिली राहत के बाद सूरज ने फिर सख्त तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को तेज धूप निकलने से तापमान 41 डिग्री पहुंच गया। लू के थपेड़ों ने जनजीवन को झुलसा दिया। सुबह से लेकर शाम तक चलीं गर्म हवाओं से उमस के बीच बिजली कटौती ने लोगों को खूब परेशान किया।
विज्ञापन

गर्मी अब धीरे-धीरे चरम की ओर बढ़ रही है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री के करीब पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्शियस रहा। सुबह सात बजे से ही तेज धप निकलने से तापमान बेहद तल्ख हो गया। पूरे दिन लू चलती रही, जिससे घर से बाहर निकलना दूभर हो गया। गर्म हवाओं के थपेड़ों के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। छानी-छप्पर और पेड़ों के नीचे लोग ठांव तलाशते नजर आए। शाम पांच बजे के बाद जनजीवन हरकत में आ रहा है। इससे व्यवसाय और रोजमर्रा के अन्य कार्यों पर भी असर पड़ने लगा है। स्कूल से लौटे बच्चों के चेहरे धूप से लाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें